मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत पुलिस ने छह शोहदो को किया गिरफ्तार

हलिया (मिर्जापुर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराध के रोकथाम हेतु थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव व थाना हलिया पुलिस द्वारा रविवार को चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वाहन के दौरान दो गांवो मटिहरा से मिशन शक्ति प्रभारी एसआई रमाशंकर मय हमराह हेड कांस्टेबल अभिषेक चौबे व महिला कांस्टेबल सलोनी दिवाकर ने राम नारायण, जयप्रकाश, देवदत्त, शिव प्रकाश, सत्य प्रकाश को व गुर्गी गांव से एसआई हंसराज यादव मय हमराह हेड कांस्टेबल नर्वेश मिश्रा के साथ नीरज मौर्य अभियुक्तध्शोहदो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। कार्रवाई व गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई रमाशंकर कांस्टेबल राजेश मौर्या, महिला कांस्टेबल सलोनी दिवाकर, पूजा चौहान रही। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत दो गांवो से छह अभियुक्तध्शोहदे को गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए उपजिलाधिकारी लालगंज के न्यायालय में हाजिर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *