पुलिस ने तीन अभियुक्तों को पांच मोबाइल व एक बाइक सहित किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कादरीगेट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 277/23 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात से संबंधित 03 अभियुक्तगण को दिनांक २१ नवंबर को 02 मोबाइल मुकदमाती व 03 मोबाइल जामातलाशी व लूट में प्रयोग की गयी मो0सा0 स्पेलेण्डर रंग काला नं0 यू.पी.७६एएम4610 के साथ गिरफ्तार किया गया।थाना कादरीगेट पुलिस द्वारा दिनांक. 21 नवंबर को मु0अ0सं0 277/23 धारा 392 भादवि में वांछित आकाश कुमार उर्फ राजकुमार उर्फ कल्लू कठेरिया पुत्र गंगासरन सिंह निवासी ढुईयां थाना मऊरदवाजा, शिवराज कुमार उर्फ अन्टू पुत्र नन्हू सिंह निवासी बंगशपुरा कोहना कोतवाली फर्रुखाबाद, अरुण कुमार पुत्र नन्हू सिंह निवासी बंगशपुरा कोहना कोतवाली फर्रुखाबाद को मय 02 अदद मोबाइल मुकदमाती व 03 अदद मोबाइल जामातलाशी व लूट में प्रयोग की गयी मो0सा0 स्पेलेण्डर रंग काला यू.पी.७६एएम4610 के साथ क्रिश्चियन फील्ड के पास गेट से गिरफ्तार किया गया व मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 आईपीसी की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्तगण से बरामद एक अदद मोबाइल सेमसंग रंग नीला दिनांक 20 जून २०२३ को पवन कोल्ड स्टोरेज फतेहगढ़ के सामने से एक व्यक्ति से लूटा गया था। जिस संबंध में कोतवाली फतेहगढ़ में मु0अ0सं0 332/23 धारा 392 आईपीसी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ के दौरान तीनों अभियुक्तगणों ने एक रॉय में बताया कि जो मोबाइल बरामद हुआ वह तीनों लोगों ने मिलकर दिनांक १७ नवंबर को रात्रि करीब 10 बजे लोहिया अस्पताल गेट के सामने एक महिला से बात करते समय छीना था। तथा एक अन्य मोबाइल को आकाश व शिवराज ने मिलकर जून के महीने में पवन कोल्ड स्टोरेज फतेहगढ़ के सामने से एक व्यक्ति के हाथ से छीना था। शेष 03 बरामद फोन के बारे अपना होना बताया तथा यह भी बताया कि जो यह मोटरसाईकिल यू.पी.७६एएम4610 है वह शिवराज उर्फ अन्टू की है। इसी मोटरसाईकिल से हम लोग घूम-घूमकर लूट करते है। अभियुक्त आकाश कुमार उर्फ राजकुमार उर्फ कल्लू कठेरिया पर चार मुकदमे दर्ज हैं। जबकि अभियुक्त शिवराज कुमार उर्फ अन्यू पर तीन तथा अभियुक्त अरुण कुमार पर दो मुकदमे पंजीकृत हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में थाना कादरीगेट पुलिस के उ0नि0 दीपक कुमार, का0 योगेश कुमार, का0 अनिल बालियान, का0 संजीव कुमार, का0 गौरव कुमार का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *