पुलिस ने चोरी की दो ट्राली सहित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर भी हुआ बरामद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
थाना राजेपुर पुलिस द्वारा ट्राली चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के 02 अभियुक्तों को 02 ट्रैक्टर की ट्राली कीमत करीब 3,40,000 रुपये व घटना में प्रयुक्त 01 ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार कर लिया।
थाना राजेपुर पुलिस द्वारा दिनांक २ दिसंबर को थाना राजेपुर के मु0अ0सं0-184/23 धारा- 379,४11 भादवि एवं मु0अ0सं0 185/23 धारा-379, 411 भादवि से सम्बन्धित चोरी हुयी ट्रैक्टर की 02 अदद ट्राली सहित अभियुक्त अंकित राजपूत पुत्र राम सिंह निवासी आकलगंज थाना मऊदरवाजा व हरीराम पुत्र रामसेवक शाक्य निवासी धारमपुर थाना कादरीगेट को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर बिना नम्बर पावर ट्रैक यूरो47 सुपर मैक्स बरामद किया गया। उल्लेखनीय है कि बरामद की गयी 02 ट्रैक्टर की ट्रालियां जिनमें 01 ट्राली दिनांक 28 जनवरी २०२३ को तथा दूसरी ट्राली दिनांक २६ नवंबर २०२३ को थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव चित्रकूट से चोरी की गयी थी। गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने बताया कि हम दोनों लोग मिलकर गांवों में घूम फिरकर रैकी करते हंै और रात्रि में अपने ट्रैक्टर द्वारा गांवों में एकान्त में खड़ी ट्राली को चोरी करते हंै तथा कुछ दिन छिपाकर रखने के बाद उनको बेच देते हैं। ट्रालियों को बेचकर जो रुपये मिलने है हम लोग आपस में बाट लेते हैंष यह दोनों ट्रालियां हमने चित्रकूट गांव से चोरी की थीं। अभियुक्त हरीराम पर ५ मुकदमे, जबकि अंकित राजपूत पर २ मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *