पुलिस ने दो बाइक चोरों को दबोचा, पूछताछ जारी

पुलिस मामले की जानकारी से कर रही इनकार

कंपिल, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने दो बाइक चोरों को पकड़ कर उनकी निशानदेही पर चोरी की कुछ बाइक भी बरामद की गयी। पुलिस दो चोरों को थाने ले आयी। क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव निवासी बाइक चोरी के दो आरोपित युवकों को थाना पुलिस ने शनिवार की बीती रात कंपिल रुदायन मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। एक युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपित की निशानदेही पर एक बाग से कुछ बाइक भी बरामद की हैं। हालांकि पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *