पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार.

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोतवाली फर्रुखाबाद के उपनिरीक्षक अवधेश अवस्थी, उपनिरीक्षक सुबोध कुमार ने अपने हरामहों के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए चेकिंग अभियान चला रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वारंटी नरेश कुमार पुत्र सीताराम निवासी नौलक्खा तिकोना को उसके मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया। वहीं दर्शनलाल उर्फ लक्की पुत्र नन्दलाल निवासी तलैया फजल इमाम को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *