पुलिस ने पशु तस्करों को लोडर सहित पकड़ा

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। जहानगंज थाना में तैनात उपनिरीक्षक भगवती प्रसाद ने जहानगंज थाने में पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि वह बीती शाम हमराही संजीव कुमार, कुलदीप सिंह, मनजीत सिंह के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे, तभी छिबरामऊ जाने वाले रोड पर एक प्रतीक्षालय के पास खड़े थे, तभी छिबरामऊ की तरफ से महिंद्रा पिकअप यूपी 76 के 4971 आती हुई दिखाई दी। जो हम पुलिस वालों को देखकर पीछे की ओर मुडऩे लगी। शक होने पर नजदीक जाकर गाड़ी के पीछे देखा और लकड़ी के पल्ले को हटाकर अंदर देखा तो भंैंस एवं पडिय़ा जो एक दूसरे के ऊपर चढ़े हुए थे। उनके पैर रस्सी के सहारे बंधे हुए थे एवं प्लास्टिक की रस्सी से मुंह बहुत टाइट बांधा गया था। जानवरों की संख्या करीब 12 थी। पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम राम सागर निवासी घाटमपुर जहानगंज बताया। दूसरे अभियुक्त ने अपना नाम सलीम खान निवासी खटकपुरा इज्जत खां कोतवाली फर्रुखाबाद बताया। तीसरे अभियुक्त ने अपना नाम मोहम्मद आसिफ निवासी खटकपुरा इज्जत खां कोतवाली फर्रुखाबाद बताया। चौथा इमरान पुत्र हाजी निवासी उपरोक्त गाड़ी के कागज मांगने पर नहीं दिखा सका। पुलिस ने सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *