नगदी तथा आवश्यक सामान हुआ बरामदशमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद थाना पुलिस ने राजकीय पशु चिकित्सालय में ताले तोडक़र नगदी तथा आवश्यक उपकरण चोरी करने वाले संविदा कर्मी को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह आवश्यक उपकरण विक्रय करने बाजार जा रहा था। थाना शमसाबाद थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए कहा राजकीय पशु चिकित्सालय में संविदा कर्मी अमित कुमार पुत्र बालकराम निवासी नगला गुलाल थाना मऊदरवाजा जो पशु चिकित्सालय में प्राइवेट कर्मचारी था। पकड़े गए आरोपी ने बताया उसने अस्पताल के जंगले की सरिया मोडक़र चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके साथ ही एक अन्य कमरे में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस चोरी की घटना में लेवी जई तथा बरसीम की लगभग 15000 की नगदी के अलावा एक अन्य कमरे में चिमटी कंटेनर सहित अन्य उपकरण थे। जिन्हें चोरी कर लिया गया था। जब आरोपी को पता चला पुलिस द्वारा चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया, तो वह आवश्यक सामान को बाजार में विक्रय करने जा रहा था। शक होने पर गिरफ्तार कर लिया गया।
