अवैध आतिशबाजी सहित महिला को पकड़ कर पुलिस ने जेल भेजा

कमालगंज,  समृद्धि न्यूज़। पुलिस ने अवैध आतिशबाजी रखने के आरोप में गौसपुर से एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित आतिशबाजी बरामद की है। आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, शाम को थाने के दरोगा जगदीश प्रसाद पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गोपनीय सूचना मिली कि गौसपुर स्थित खिन्नी बाबा मजार के पास एक महिला अवैध ‘दैमार’ आतिशबाजी के साथ खड़ी है।

सूचना मिलते ही दरोगा जगदीश प्रसाद ने तत्काल महिला सिपाही के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और महिला को पकड़ लिया। पुलिस को महिला के पास रखी एक बोरी से 50 दैमार और 96 अनार बरामद हुए। पुलिस टीम ने गौसपुर निवासी नाहिद बेगम को गिरफ्तार कर थाने ले आई।पूछताछ के बाद दरोगा ने नाहिद बेगम के खिलाफ अवैध आतिशबाजी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का देर शाम चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *