उन्नाव, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में विवाद की हुई घटना को लेकर किसी भी अप्रिय घटना चलते जनपद में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस टीम द्वारा शहर के मुख्य चौराहों पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया है।
‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जिससे पुलिस टीम ने शहर के चौराहों पर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और जाम की स्थिति बन गई। जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने मे मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोपहिया, चारपहिया और साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों के पहचान पत्रों की भी जांच की । पुलिस के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य शांति व्यवस्था बनाए रखना है।
सीओ सिटी ने बताया कि बरेली हुई घटना को लेकर जनपद में सतर्कता बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी । ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
इसी क्रम में रात्रि मे पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने अपील की है कि वह किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। पुलिस मुस्तैदी से तैनात की गई है।
