समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश परए कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक यातायात सुनील कुमार सिंह व पुलिस टीम ने हाईस्पीड वाहनों और यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। अभियान के दौरान स्पीड लेजर गन से कुल 25 हाईस्पीड वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई, जबकि यातायात नियमों का पालन न करने वाले 175 वाहनों के विरुद्ध भी चालान काटे गए। आम जन के सुरक्षित सफर और सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है तथा यातायात पुलिस निरंतर अभियानों के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी।
पुलिस ने हाईस्पीड व यातायात नियमों के उल्लंघन पर की करवाई
