समृद्धि न्यूज। दिल्ली लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों ने देशभर में छापेमारी की थी। इसमें सामने आया था कि आतंकी उमर ने ही पूरे धमाके को अंजाम दिया था। इसके साथ ही उनका गु्रप पिछले 2 सालों से इस ब्लास्ट की योजना बना रहा था। पुलिस ने उमर के भाई और मां दोनों को हिरासत में भी लिया था। उमर की मां ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया था कि उनको पता था कि उनका बेटा कट्टरपंथी बन चुका है। उनकी कई-कई दिनों तक उससे बात नहीं होती थी। धमाके से पहले भी उमर ने परिवार को कॉल न करने के लिए कहा था, हालांकि परिवार की तरफ से उमर की इन गतिविधियों की पुलिस को जानकारी पहले नहीं दी गई थी। धमाके के बाद जांच एजेंसियों ने कई एक्शन लिए हैं। पुलिस ने आतंकी उमर का घर भी गिरा दिया है।
VIDEO | Delhi terror blast: The residence of Dr Umar Nabi, accused in the Red Fort blast, has been demolished in Pulwama, Jammu and Kashmir.#Delhiblast #Pulwama #Terror
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/xJSVxkAZkY
— Press Trust of India (@PTI_News) November 14, 2025
