
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर जिले के समस्त थाा व कोतवालियों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहनों के चालान कर उनसे जुर्माना वसूला गया। वाहन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। लोग अपने-अपने वाहन इधर उधर से निकालते दिखायी दिये। जानकारी के अनुसार मंगलवार को जनपद में थाना पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बगैर कागजात, बगैर डीएल, बगैर हेलमेट के गाड़ी चलाने वालों के चालान काटे तथा जुर्माना वसूल किया। इस दौरान पुलिस ने तीन सवारी बैठालकर चलने वाले वाहन चालकों की भी खबर ली तथा उनसे पूछताछ कर आइंदा से तीन सवारी लेकर न चलने की हिदायत दी। पुलिस ने वाहन चालकों को हिदायत दी कि वह यातायात के नियमों का पूरी तरह से पालन करें और गाड़ी के समस्त कागजात व सुरक्षा के लिए हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। जिससे आप सुरक्षित रहें। पुलिस के इस चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।
