
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जानकारी के अुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा सिरौली निवासी मृतक पंकज दीक्षित पुत्र सुधीर दीक्षित बीते दिन शाम लगभग 6.30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के ही पास बने तालाब में डूब गया था। जिस पर लोगों ने उसे निकालकर एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर गये। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक तीन बार तालाब में डूबा और उसको लोगों ने निकाला। इसके बाद आखिरी बार में युवक गंभीर रूप से डूब गया। मां बेबी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक दो भाई था। जिसमें छोटे भाई प्रभाकर दीक्षित की शादी हो गई थी। वहीं लोगों के मुताबिक मृतक के पिता सुधीर दीक्षित भी इसी जगह इसी तालाब में 9 सितंबर वर्ष 2009 में डूबकर मृत्यु हो गई थी।
