उन्नाव , समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक यातायात सुनील कुमार सिंह और उनकी टीम ने हाईस्पीड वाहनों और यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की।
अभियान के दौरान स्पीड लेजर गन से कुल 10 हाईस्पीड वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई, जबकि ड्रिंक एंड ड्राइव में 05 चालान किए गए। इसके अलावा, यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों के विरुद्ध 195 चालान काटे गए।
यातायात पुलिस ने NH27 हाइवे किनारे खड़े वाहनों को अलाउंसमेन्ट के माध्यम से हटवाया, ताकि आम जन के सुरक्षित सफर और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। यातायात पुलिस निरंतर अभियानों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
