एएसपी सहित पुलिस कर्मियों ने वृद्धाश्रम सहित बच्चों व महिलाओं तथा जरुरतमंदों को वितरित किये मिष्ठान व खाद्य सामग्री


फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खाकी सबकी साथी के तहत जनपद में अलग-अलग जगहोंं पर पुलिस कर्मियों ने वृद्धाश्रम सहित जरुरतमंदों को दीपावली के अवस पर मिष्ठान व खाद्य सामग्री वितरित की और लोगों को दीपावली की शुभकामनायें दी।
अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय कुमार व प्रभारी निरीक्षक थाना कादरीगेट विनोद शुक्ला द्वारा वृद्धा आश्रम नारायणपुर में दीपावली के अवसर पर मिष्ठान व फल व दीपक आदि का वितरण किया। वहीं प्रभारी निरीक्षक थाना जहानगंज द्वारा थाना क्षेत्र में दीपावली के अवसर पर बच्चों एवं महिलाओं को मिष्ठान एवं खाद्य सामग्री आदि का वितरण किया गया।थानाध्यक्ष अमृतपुर द्वारा दीपावली के अवसर पर थाना क्षेत्र में बच्चों को मिष्ठान एवं खाद्य सामग्री आदि का वितरण किया गया। थानाध्यक्ष नवाबगंज द्वारा दीपावली के अवसर पर थाना क्षेत्र स्थित वृद्धा आश्रम में मिष्ठान एवं खाद्य सामग्री आदि का वितरण कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गयी। शमसाबाद पुलिस द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर थाना क्षेत्र में मिष्ठान एवं खाद्य सामग्री आदि का वितरण किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोहम्मदाबाद द्वारा दीपावली के अवसर पर थाना क्षेत्र में स्थित सिरौली वृद्धा आश्रम में मिष्ठान एवं खाद्य सामग्री आदि का वितरण कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *