भारत बंद का जनपद में नहीं दिखा कोई खास असर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण को लेकर दिये गये फैसले को लेकर अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों ने भारत बंद के आवाह्न के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पूर्व शहर के कई नेताओं को नजरबंद किया गया। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश पुन्नी शुक्ला को खतराना स्थित उनके निवास पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगाकर उन्हे उनके निवास पर नजरबंद किया गया। पुन्नी शुक्ला ने बताया कि हाईकमान के निर्देशानुसार आरक्षण के विरोध के तहत कार्यक्रम निर्धारित था। पुलिस ने सुबह से ही आकर नजरबंद किया है। यह शासन की तानाशाही है। वहीं सपा नेता रमेश कठेरिया को उनके निवास पर नजरबंद किया गया। दोपहर तक नजरबंद रहे रमेश कठेरिया ने बताया कि आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन करना था।
पहले से ही पुलिस ने हाउसअरेस्ट किया। जिस कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाये। वहीं कांग्रेस नेता राकेश सागर को उनके निवास पर नजरबंद किया गया। कई अनुसूचित जाति के नेताओं को सुरक्षा की दृष्टि से व प्रदर्शन रोकने के लिए नजरबंद किया गया। साथ ही इस संविधान पीठ के फैसले को इनकार करते हुए विरोध किया गया। इस निर्णय से अनुसूचित समाज के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बची हुई अनुसूचित जातियों को वंचित रखने के लिए ऐसा निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से 40 करोड़ लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे है। छूआछूत व अनेकों उत्पीडऩ आदि सहने पड़े है। बाबा साहब भीमरॉव अम्बेडकर द्वारा बनाये गये अथक प्रयासों का भी हनन हुआ है।
पुलिस ने कांग्रेस व सपा नेताओं को किया नजरबंद
