कंपिल, समृद्धि न्यूज। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी एक घर से अवैध हथियारों व कारतूस बरामद किए। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर हल्का इंचार्ज यतेन्द्र व टीम ने जिजौटा बुजुर्ग निवासी धु्रव सिंह पुत्र रामबाबू के घर छापा मारकर 1 अधिया, 1 तमंचा, 9 जिंदा कारतूस, 39 खोखा कारतूस, 1 कारतूस रखने की बेल्ट बरामद की। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है
