पुलिस ने 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत सर्विलांस टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से खोए हुए 101 एंड्रॉएड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये से अधिक है, जिन्हें उनके मालिकों को सौंप दिया गया।
यह अभियान एसएसपी जयप्रकाश सिंह के निर्देशन में चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव के पर्यवेक्षण में प्रभारी सर्विलांस सेल की टीम ने यह कार्य किया।
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे गए। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों ने खुशी व्यक्त की। कई पीड़ितों ने बताया कि मोबाइल के साथ उनका महत्वपूर्ण डेटा, फोटो और जरूरी दस्तावेज भी वापस मिल गए, जो उनके लिए बड़ी राहत की बात है। सभी ने पुलिस की कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

सर्विलांस सेल ने बीते सितंबर 2024 से अब तक कुल 707 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये है। यह आंकड़ा जिले में तकनीकी सहायता से बरामद किए गए है। एस एस पी ने सर्विलांस टीम के कांस्टेबल शुभम तोमर, प्रशांत बालियान, अरुण यादव, सुदीप कटियार, आकाश चौधरी और विवेक को उनकी सराहनीय उपलब्धि के लिए प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की है।

एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी से न केवल लोगों की व्यक्तिगत संपत्ति वापस मिलती है, बल्कि यह पुलिस और जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत करता है। उन्होंने यह भी बताया कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत गुमशुदा संपत्ति और लापता लोगों की खोज जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *