घर के कमरे में सो रही महिला शिक्षामित्र की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। असोहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुलपुर गांव में महिला शिक्षामित्र की घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब महिला कमरे में अकेले सो रही थी। पति घर के बाहर जबकि बेटी घर के अंदर सो रही थी। घटना के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था।
गोली चलने की आवाज आई तो परिवार और पड़ोसी भागकर मौके पर पहुंचे। वहां महिला श्रीकांति (40) वर्ष पत्नी ओमकार की खून से लथपथ चारपाई पर पड़ी थी। सीने में गोली लगी हुई थी।
घटना की सूचना पाकर
पुलिस मौके पर पहुंची। वही शिक्षामित्र की 13 साल की बेटी रिया ने बताया कि घर के दरवाजे खुले थे। जब हम कमरे में पहुंचे तो वहां कोई नहीं था । पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम को कमरे में काले धब्बों का निशान मिला है। श्रीकांति गोकुलपुर प्राथमिक विद्यालय में 14 वर्षो से शिक्षामित्र के पद पर तैनात थीं। परिवार में पति ओमकार , 15 साल का बेटा रौनक और 13 साल की बेटी रिया है। श्रीकांति रात करीब एक बजे घर में सो रही था। बेटी दूसरे कमरे में थी। बेटा रौनक अपने मामा के यहां अचलगंज कोरारी में रहकर पढ़ाई करता था। घटना की सूचना के बाद सुबह घर पहुंचा।
रिया ने रोते हुए बताया- मां के चिल्लाने की आवाज सुनी। वह भागकर मां के पास गई। उन्हें उठाने लगी तो देखा चारों ओर खून ही खून फैला था। उसे यकीन नहीं हो रहा था। तभी पिता ने बदमाशों के आने की बात कही। पति ओमकार ने कहा- रात में सभी सो रहे थे। अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। दौड़कर मैं वहां गया, लेकिन वहां कोई दिखा नहीं। मेरी पत्नी अपनी चारपाई पर खून से लथपथ पड़ी थी। उसके सीने पर गोली लगी थी। घर के बाहर कोई नहीं था।पुलिस आसपास के रास्तों और गांव में आने-जाने वाले लोगों की जानकारी खंगाल रही है। श्रीकांति के पति ओमकार पासी ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि- हत्या के खुलासे के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *