उन्नाव, समृद्धि न्यूज। प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री रोकने के लिए सीओ नगर के नेतृत्व में कोतवाली सदर पुलिस ने शहर में पतंगबाजी से जुड़ी दुकानों की विशेष चेकिंग की। इस दौरान पुलिस टीम ने बाजारों और गली-मोहल्लों में जाकर दुकानों की जांच की, ताकि चाइनीज मांझा की बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
जांच के दौरान सिविल लाइन क्षेत्र में एक दुकान से 5 बंडल चाइनीज मांझा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही इन बंडलों को सीज कर लिया और विक्रेता के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी।
अधिकारियों का कहना है कि चाइनीज मांझा बेहद खतरनाक होता है—इसके धातु मिश्रित धागे से पक्षियों की मौत, लोगों के हाथ-पैर और गले कटने जैसी गंभीर घटनाएं होती हैं, साथ ही बिजली के तारों में उलझकर बड़े हादसे का कारण भी बन सकता है। जिससे इसकी रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है
