नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने दो महीने पहले गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे तकनीकी अभियान के तहत की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में इस अभियान को अंजाम दिया गया। इसमें कम्प्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार ने भारत सरकार के (सीईआईआर) पोर्टल का प्रभावी ढंग से उपयोग किया। पुलिस टीम ने पोर्टल के माध्यम से फोन को ट्रेस किया और उसकी सटीक लोकेशन का पता लगाकर उसे बरामद किया। बरामद मोबाइल फोन को उसके वास्तविक मालिक नवनीत कुमार को सुपुर्द कर दिया गया। नवनीत कुमार नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गुसरापुर के निवासी हैं। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर नवनीत कुमार ने पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता की सराहना करते हुए थाना नवाबगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस ने खोया हुआ मोबाइल बरामद कर धारक को सौंपा
