पुलिस ने चकरोड का कार्य पुन: रुकवाया

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। चकरोड पैमाइश पर एक माह पूर्व लगी रोक के बाद बुधवार को प्रधान ने पुन: निर्माण कार्य शुरु कराया, लेकिन तभी पीडि़त ने १०७६ पर कॉल करके शिकायत दर्ज करायी। शिकायत पर पहुंची पुलिस प्रधान तथा विपक्षी मोहित को थाने ले गयी। जहां पुलिस ने पुन: पैमाइश कराने के बाद चकरोड बनाने की बात कही।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रावतपट्टी में एक चकरोड का निर्माण चल रहा था। जिस पर बीते एक माह पूर्व पैमाइश कराकर चिन्नांकन कराया गया था, लेकिन तभी चकरोड पर निर्माण कार्य को लेकर विपक्षीगणों ने रोक लगा दी थी। एक महीना रुकने के बाद जब ग्राम प्रधान ने निर्माण कार्य करना चालू कराया, तो दूसरी साइड के खेत मालिक ने 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर पहुंची थाना पुलिस के पीआरबी ने निर्माण कार्य रुकवाकर ग्राम प्रधान तथा विपक्षी मोहित कुमार को थाने लेकर आए। जहां पूरे दिन पंचायत चलने के बाद कोई भी मामला नहीं निपटा। तब थाना पुलिस ने दोबारा पैमाइश करने करने के बाद निर्माण करने की सलाह देकर दोनों पक्षों को घर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *