एसपी ने बरामद किये गये खोये/गुमशुदा मोबाइलों को उनके स्वामियों को सौंपा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नागरिकों के खोये/गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सर्विलांस टीम द्वारा देश के विभिन्न राज्यों व विभिन्न जनपदों व जनपद के थाना क्षेत्रों से मोबाइल फोन गुमशुदगी से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्र जिन्हें सर्विलांस पर लगाकर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था, के संबंध में सर्विलांस सेल द्वारा अथक परिश्रम व मेहनत के फलस्वरुप विभिन्न कंपनियों के कुल १५१ एंड्रायड मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत करीब ३५ लाख रुपये बतायी गयी है, बरामद किये गये। बुधवार को इन बरामद मोबाइलों को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया। मोबाइल स्वामियों द्वारा सर्विलांस टीम का अभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर उप निरीक्षक संत कुमार, क0आ0 अमित कुमार, हे0का0 संदीप राव, हे0का0 अनुराग कुमार, हे0का0 सचेंद्र सिंह, हे0का0 मयंक दीप, का0 राहुल शर्मा आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *