हलिया (मिर्ज़ापुर):वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मिर्ज़ापुर सोमेन बर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज़ 5.0 अभियान के तहत महिला संबंधी अपराध के रोकथाम हेतु थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव व हलिया थाना पुलिस द्वारा बुधवार को चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान एक शोहदे को थाने पर लाया गया था जिसे चेतावनी देकर उसके परिजनों को बुलाकर उसको सुपुर्दगी में दिया गया है इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत एक शोहदे को गिरफ्तार कर थाने पर लाकर चेतावनी देते हुए उसको परिजनों को सुपुर्दगी में दे दिया गया है टीम में उपनिरीक्षक शिवजी यादव व महिला कांस्टेबल पूजा चौहान रही
