अदलहाट मीरजापुर । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिह का अदलहाट स्थित शर्मा मोड़ तिराहे पर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा बुद्धवार को जोरदार स्वागत किया गया । वे सड़क मार्ग से वाराणसी जा रहे थे। पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल कर सरकार बनायेगी तथा कहा की आगामी चुनाव में क्षेत्रिय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ही मड़िहान विधान सभा के प्रत्याशी होगे वे अपने क्षेत्र के लोक प्रिय विधायक है। और जीत हासिल करेंगे ।
उनके साथ काफिले में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल तथा एम.एल.सी. श्याम नरायण सिहे ऊर्फ विनीत सिंह रहे , स्वागत कार्यकर्ताओ में मण्डल अध्यक्ष अनुप जायसवाल संजय श्रीवास्तव मुकुट लाल राजन तिवारी मदन मोहन सोनकर लक्ष्मण सिंह निरज गुप्ता राकेश गुप्ता सहित तमात कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा की होगी भारी बहुमत से जीत – अरुण सिंह
