राजेपुर, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के सामने रामगंगा नदी में शनिवार को एक 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों ने शव को देखकर तत्काल राजेपुर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर राजेपुर थानाध्यक्ष सुदेश कुमार, फॉरेंसिक टीम के सचिन कुमार, दरोगा आशुतोष और दरोगा सत्यदेव ओझा मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। शव की पहचान के लिए तलाशी ली गई, लेकिन युवक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। युवक ने लाल बनियान, काले रंग का लोअर और स्पोट्र्स जूते पहन रखे थे। दरोगा आशुतोष ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला लोहिया अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। राजेपुर थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और मामले की जांच जारी है।
रामगंगा नदी में मिला युवक का शव, पुलिस ने बाहर निकलवाया
