एएसपी के निरीक्षण के दौरान पुुलिसकर्मी रहे हलकान

थाना रजिस्टरों से लेकर मुख्य दस्तावेजों की जांच पड़ताल की
बोले कमियां मिलने पर किसी को बख्शा नहीं जायेगा
कमालगंज/अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। अपर पुलिस अधीक्षक ने कमालगंज थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शस्त्र, अपराध रजिस्टर और विवेचनाओं के निस्तारण के बारे में मातहतों से जानकारी की।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एएसपी संजय कुमार सिंह ने थाना कमालगंज पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपराध रजिस्टर और विवेचनाओं के निस्तारण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इसके बाद एएसपी ने शस्त्रों का भी निरीक्षण किया और शस्त्र खुलवाकर व बंद करवाकर भी देखे। एएसपी के निरीक्षण करने की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में थाने की व्यवस्थायें दुरुस्त की गयीं। इसके बाद उन्होंने थाने पर जनसुनवाई डेस्क, आगंतुक कक्ष व महिला कक्ष का निरीक्षण किया। थाना रजिस्टरों से लेकर मुख्य दस्तावेजों की जांच पड़ताल की। खाने की मेस से लेकर थाने में साफ -सफाई का जायजा लिया। उन्होंने थाना प्रभारी को गश्त सुचारू रूप से किए जाने व वांछित अपराधियों की जल्द से जल्द धरपकड़ के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण करें। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। थाना अमृतपुर में भी एएसपी नें वार्षिक थाने का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिये। जहाँ थानें की साफ.-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाब, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, संपत्ति, शस्त्र, हवालात, थाना परिसर, भवन, भोजनालय का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *