नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह धुंध और कोहरे के साथ स्मॉग की मोटी चादर छाई हुई नजर आई। जिससे दृश्यता कम हुई और लोगों को सांस लेने व आंखों में जलन की समस्या हुई। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में एक्यूआई 500 के करीब जा पहुंचा है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से हालात बेहद खराब हैं, राजधानी के ज्यादातर इलाकों में धुंध छाई हुई हैए सुबह 6 बजे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है। कई जगहों पर हालात ऐसे हैं कि सुबह के समय सडक़ों पर कुछ ही मीटर आगे तक का भी दिखाई नहीं दे रहा, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है और सडक़ दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
#WATCH | Delhi | Visuals from the Patparganj section of NH-24 as a layer of toxic smog blankets the city.
AQI (Air Quality Index) around the area is 488, categorised as 'Severe', as claimed by CPCB (Central Pollution Control Board).
CAQM (Commission for Air Quality… pic.twitter.com/RAp43VUQ4f
— ANI (@ANI) December 14, 2025
प्रदूषण का स्तर आज बेहद खतरनाक श्रेणी में है। सबसे ज्यादा AQI रोहिणी का 499 है, जो खतरनाक श्रेणी में है, आज दिल्ली के लगभग सभी AQI मॉनिटरिंग स्टेशन रेड जोन में हैं, जहां सभी जगहों पर AQI -400 के पार है, दिल्ली का ऑवरऑल AQI समीर ऐप पर सुबह 6 बजे 462 दर्ज किया गया।
#WATCH | Delhi | Visuals from the ITO area as a thick layer of toxic smog blankets the city.
AQI (Air Quality Index) around the area is 484, categorised as 'Severe', as claimed by CPCB (Central Pollution Control Board).
CAQM (Commission for Air Quality Management) has… pic.twitter.com/4es9dICVfg
— ANI (@ANI) December 14, 2025
वहीं aqi.in के मुताबिक दिल्ली की हवा और ज्यादा खराब है, जिसके अनुसार रविवार को दिल्ली का ओवरऑल AQI 645 दर्ज किया गया है। वहीं सुबह के समय गाजियाबाद का AQI 460, गुरुग्राम का 347 और नोएडा का 472 दर्ज किया गया। इसके अलावा और भी इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया है। NH-24 के पटपडग़ंज और ITO, आनंद विहार समेत अलग-अलग इलाकों से सामने आईं तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे जहरीली हवा की एक मोटी परत ने पूरे शहर को ढक लिया है। वहीं, डीटीयू में 493, द्वारका सेक्टर 8 में 454, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 इलाके में 411, आईटीओ में 482, जहांगीरपुरी में 495, लोधी रोड 401, मुंडका 486, नजफगढ़ में 411, पंजाबी बाग में 475, रोहिणी 499, विवेक विहार 495, सोनिया विहार 483, आरकेपुरम 472, वजीरपुर में 493 दर्ज किया गया है।
#WATCH | Police check vehicles at the Ghazipur border as GRAP-IV has been implemented with immediate effect in the entire NCR. pic.twitter.com/tEodziIZS7
— ANI (@ANI) December 13, 2025
#WATCH | Police check vehicles at the Badarpur border as GRAP-IV has been implemented with immediate effect in the entire NCR. pic.twitter.com/cvmN0VRMCH
— ANI (@ANI) December 13, 2025
दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने शनिवार शाम ग्रेप 4 लागू कर दिया। शनिवार सुबह ग्रेप तीन पाबंदियों की घोषणा की गई थी। इसी के साथ अब दिल्ली में ग्रेप एक दो, तीन और चार की पाबंदियां लागू होंगी।
#WATCH | Delhi | Visuals around Anand Vihar area as a layer of toxic smog blankets the city.
AQI (Air Quality Index) around the area is 491, categorised as 'Severe', as claimed by CPCB (Central Pollution Control Board).
CAQM (Commission for Air Quality Management) has… pic.twitter.com/NIzvdymCwV
— ANI (@ANI) December 14, 2025
