व्यापारियों ने छापेमारी का किया विरोधफर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर मजिस्टे्रट व नगर पालिका की टीम ने दीपावली से पहले लिंजीगंज बाजार में छापेमारी कर पॉलीथिन बरामद की है। छापेमारी से व्यापारियों में हडक़ंप मच गया। स्थानीय व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने पहुंचकर विरोध किया। तीन दुकानों पर अवैध पॉलीथिन बरामद की गई। अधिकारियों ने कहा कि चेतावनी के बाद भी पॉलीथिन का प्रयोग किया जा रहा है। इस पर कार्यवाही की जायेगी। लीगल काम ही करें। गलत काम करने वालों पर कार्यवाही की जायेगी। व्यापारियों ने कहा कि छापेमारी कर दीपावली का त्योहार खराब किया जा रहा है। दोपहर नगर मजिस्टे्रट सतीश चन्द्र, ईओ रवीन्द्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ लिंजीगंज पहुंचे। जहां अवैध तरीके से पॉलीथिन बरामद की। लिंजीगंज व्यापार मण्डल के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता ने छापेमारी का विरोध किया और कहा कि उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। तीन लोगों के पास पायी गई पॉलीथिन प्रवेश कुमार, रामू सिंधी, महेश दोना पत्तल वाले की दुकान पर छापेमारी हुई। अधिकारियों ने पॉलीथिन बरामद हुई। साथ में तहसीलदार भी मौजूद रही।
