फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बोर्ड परीक्षा के गणित विषय में हाई स्कूल में त्रिकोणमिति निदेशांक ज्यामिति, पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन व सांख्यिकी व प्रोजेक्ट कार्य संबंधित प्रश्न आते है। लघु एवं दीर्घ प्रश्नों को सही से विद्यार्थी हल करें। प्रश्न पत्र में 50+20 अंक का प्रश्न पत्र आता है। लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होते हैं। वास्तविक संख्या में विभाजन एल्गोरियम के तीन चरण होते है। दो चर वाले रेखिक समीकरण युग्म, समीकरणों को हल करने का मान ज्ञात करें। ग्राफीय विधि, बीजगणितीय विधि, विधियों से चर संख्या के हल प्राप्त किये जाते है।

मदन मोहन कानोडिया बालिका इंटर कालेज की गणित अध्यापिका पूनम शुक्ला ने यूपी बोर्ड परीक्षा के विषय में बताया कि त्रिभुज में समानुपातिका प्रमेय थेल्स श्रंखला प्रमेयों को विद्यार्थी पढ़े। निदेशांक ज्यामिति दो बिन्दुओं के बीच की दूरी में मध्य बिन्दू के निदेशांक, त्रिभुज का क्षेत्रफल आदि फार्मूलों को याद करके प्रश्नों को हल करें। त्रिकोणमिति का परिचय में अनुपात, त्रिकोणमिति अनुपातों के लिए शारणी, त्रिकोणमिति के कुछ अनुप्रयोग, चित्र सही होना बेहद जरूरी है। उन्नयन कोण, अवनयनकोण के प्रश्नों में ऊंचाई को ध्यान में रखते हुए प्रश्नों को हल करें। रचनाएं में ज्यामिति रचनाएं, रेखाखण्ड को विभाजित करना, एक त्रिभुज के समरुप, दूसरे त्रिभुज की संरचना करना, वृत्तों से संबंधित क्षेत्रफल में लघुवृत्त खण्ड का क्षेत्रफल, ऋण खण्ड का क्षेत्रफल, चाप की लम्बाई व चतुर्थभुज का क्षेत्रफल से दी गई आकृति से क्षेत्र फल ज्ञात कर सकते हैं। पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन में ठोस, बेलन, शंकु, गोले के आयतन, पृष्ठीय क्षेत्रफल व छिन्नक के आयतन व क्षेत्रफल ज्ञात किये जाते हंै। सांख्यिकी में समानांतर मध्य ज्ञात करने के लिए प्रत्यक्ष विधि, कल्पि मध्य विधि व पद विचलन विधि का प्रयोग करते हैं।
