दिल्ली के लिए डाक सेवा शीघ्र होगी शुरु: डाक अधीक्षक

 जरदोजी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष ने वार्ता कर दिल्ली कोरियर सेवा की मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के अध्यक्ष हाजी मो0 इकलाख खां व जरदोजी उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष हाजी मुजफ्फर हुसैन रहमानी ने अपने जरदोजी व्यापारियों के साथ लालगेट स्थित डाक घर पहुंचकर डाक अधीक्षक से वार्ता कर फर्रुखाबाद से दिल्ली रोजाना डाक सेवा सर्विस चलाने की मांग की। डाक अधीक्षक डीबी पाण्डेय ने डाक इंस्पेक्टर अंकित द्विवेदी व मनोज कुमार पाल के साथ व्यापारियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही डाक सेवा दिल्ली के लिए रोजाना शुरु होगी और ६१ रुपये प्रति किलो किराया लगेगा।
दिल्ली के लिए प्रति दिन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक लालगेट से एक गाड़ी सरकारी चलाने का प्रयास किया जाएगा, जो प्रति दिन दिल्ली में सुबह 10 बजे से सुबह 11 बजे तक जहां का माल होगा वो उस दुकान पर डिलीवरी कर दिया जाएगा तथा उसी गाड़ी से जो माल फर्रुखाबाद मंगाना चाहते है वो माल वापसी भी आ जाएगा और सुबह 10 बजे फर्रुखाबाद में डिलेवरी हो जाएगा। जिससे जरदोजी व्यापारियों को तथा अन्य व्यापारियों को काफी लाभ होगा। प्रतिदिन कोरियर सर्विस मिलने से व्यापारियों की समस्या का हल होगा। रास्ते मे किसी प्रकार की समस्या भी नहीं होगी, क्योंकि डाक विभाग की गाड़ी सरकारी होंगी। सभी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही इस योजना पर काम किया जाएगा तथा एक बैठक व्यापार मंडल के साथ करके इस योजना को शुरू करने का प्रयास किया जाएगा तथा एक किलो का रेट भी सम्भावित 61 रुपये 36 पैसे होगा तथा जितना वजन ज्यादा होगा तो रेट घटता जाएगा, कम से कम 1 किलो अधिकतम वजन 35 किलो तक डाक द्वारा भेजा व मंगाया जा सकेगा। जल्द दूसरी बैठक भी व्यापार मंडल के साथ होगी और आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस मौके पर आकिल खान, रफत हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *