टेंपों की टक्कर से आलू व्यापारी की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्कूटी से घर जाते समय टेंपों ने टक्कर मार दी। जिससे आलू व्यापारी गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही प्रारम्भ की।जानकारी के अनुसार ५५ वर्षीय आलू व्यापारी महेशचन्द्र झा पुत्र ईश्वरी प्रसाद बुधवार को फर्रुखाबाद स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में आलू छुड़वाने स्कूटी से आये थे। आलू छुड़वाकर महेश वापस घर जा रहे थे। जैसे ही ग्राम बरौन के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपों चालक ने टक्कर मार दी। जिससे महेश गंभीी रुप से घायल हो गये। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने क्रीती कनौजिया ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *