प्रधान पर जबरियन कब्जा कर आंगनवाड़ी केंद्र बनवाने का आरोप

पीडि़ता ने डीएम, एसपी से लगायी न्याय की गुहार
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रधान पर जबरियन कब्जा कर आंगनवाड़ी केंद्र बनवाने का आरोप लगाकर पीडि़ता ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत कर कार्यवाही की गुहार लगायी।जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम निनौआ निवासी संतोष कुमारी पुत्री अन्नपूर्णा ने डीएम व एसपी को दिये शिकायती पत्र में दर्शाया कि वह गाटा सं0-२६३ के संक्रमणीय भूमिधर है। पड़ोस में गाटा सं0-२६२ नवीन परती का नम्बर है। गाटा संख्या २६०, २६१ के काश्तकार अवधेश कुमार व राकेश कुमार पुत्रगण राजनरायन है, गाटा संख्या उपरोक्त के काश्तकार गाटा सं0-२६२ नवीन परती में कब्जा कर दीवाल बाउन्ड्री बना रखी है, जो प्रधान के नजदीक है। पीडि़ता के गाटा सं0-२६३ में बगैर पैमाइश कराकर जबरदस्ती पद के प्रभाव में आंगनवाड़ी केंद्र बनवाना चाहते है। जिससे मेरे साथ घोर अन्याय है और काफी क्षति होगी। पीडि़ता ने पैमाइश कराकर कार्यवाही कराये जाने की गुहार लगायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *