
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 52 वीं क्षेत्रीय खेलकूद ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कानपुर कैण्ट में जाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर विजयी हुईं। केंद्रीय विद्यालय आर.आर.सी. कक्षा ११ की छात्रा प्रज्ञा यादव पुत्री धीरेन्द्र सिंह यादव ने नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य बिक्की अरोरा, पीटीआई एम.एन.मिश्रा व ताइक्वांडो कोच अजय प्रताप सिंह ने प्रज्ञा यादव को जीत पर बधाई दी और उनके उज्जव भविष्य की कामना की।
