भारत के पैरा एथलीट प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालंपिक के पुरुष ऊंची कूद टी44 स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रवीण ने फाइनल में 2.08 मीटर का स्कोर कर पहला स्थान प्राप्त किया। भारत का यह कुल 26वां पदक है, जबकि यह छठा स्वर्ण है।
पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024 में भारत की झोली में छठा गोल्ड मेडल आ गया है. भारतीय एथलीट प्रवीण कुमार ने पुरुषों की हाई जंप T64 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. प्रवीण ने इस इवेंट के फाइनल में 2.08 मीटर की जंप के साथ ये गोल्ड अपने नाम किया. इसके साथ ही प्रवीण ने टोक्यो पैरालंपिक गेम्स के अपने मेडल का रंग बदलने में भी सफलता हासिल की. पिछले पैरालंपिक गेम्स में उनकी झोली में सिल्वर मेडल आया था. प्रवीण के इस मेडल के साथ ही भारत के पदकों की संख्या 26 तक पहुंच गई है और मेडल टैली में भारत फिर से 14वें स्थान पर पहुंच गया है. भारत के पैरा एथलीट प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालंपिक के पुरुष ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। छोटे पैर के साथ पैदा हुए प्रवीण ने छह खिलाड़ियों में 2.08 मीटर से सत्र की सर्वश्रेष्ठ कूद लगाई और शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत का यह कुल 26वां पदक है, जबकि यह छठा स्वर्ण है। भारत के खाते में अब तक नौ रजत और 11 कांस्य भी आ चुके हैं। प्रवीण का यह पैरालंपिक में लगातार दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में 2.07 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास से रजत पदक जीता था।
एशियन रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
शुक्रवार 6 सितंबर को पैरालंपिक गेम्स में भारत की झोली में पहला मेडल ही प्रवीण कुमार की बेहतरीन जंप के दम पर आया. प्रवीण ने 2.08 मीटर की जंप की, जिसके दम पर उन्होंने नया एशियन रिकॉर्ड बनाया और साथ ही गोल्ड मेडल भी अपने नाम कर लिया. प्रवीण ने इस इवेंट में 5 अन्य खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर ये गोल्ड मेडल जीता. अमेरिका के डेरेक लोकिडेंट (2.06 मीटर) ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि 2 खिलाड़ियों ने ब्रॉन्ज पर कब्जा किया. उज्बेकिस्तान के तैमूरबेक गियाजोव और पोलैंड के मेसिएज लेपियाटो ने 2.03 मीटर की जंप के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया और ब्रॉन्ज जीते.
