फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी ने प्रीती तिवारी को महिला उद्योग व्यापार मण्डल का जिलाध्यक्ष मनोनित किया है। संजीव मिश्रा बॉबी ने कहा कि प्रीती तिवारी की अम्बिका ज्वैलर्स के नाम से नेहरु रोड पर दुकान है। जिसको देखते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वह पिछले काफी दिनों से सक्रिय थी और व्यापार मण्डल का सहयोग कर रही थी। प्रीती तिवारी अपनी जिला कार्यकारिणी व जनपद के नगर अध्यक्ष महिला व्यापार मण्डल के घोषित कर उनकी कमेटी दस दिन में बनाये। जिला महामंत्री प्रमोद गुप्ता व मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने प्रीती तिवारी को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।

