समृद्धि न्यूज। प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा काफी समय से बंद है। रविवार को प्रेमानंद महाराज सुबह के समय अपने आश्रम से बाहर निकले और भक्तों को दर्शन दिए। संत प्रेमानंद महाराज की एक झलक पाने के लिए लोग आतुर रहते हैं। उनकी प्रसिद्धि इतनी बढ़ गई है कि सोशल मीडिया से लेकर उनके आश्रम तक उनके अनुयायियों की भीड़ दिखाई देती है। कई दिनों से स्थगित पदयात्रा को पुन: शुरू होने का इंतजार देख रहे लोगों के लिए यह खुशखबरी है।
रविवार सुबह करीब तीन बजे महाराज आश्रम से बाहर आए और पैदल यात्रा करते ही परिक्रमा मार्ग में गए। फिलहाल पदयात्रा अभी भी बंद है, क्योंकि अभी प्रेमानंद महाराज पदयात्रा के माध्यम से भक्तों को दर्शन नहीं दे रहे, लेकिन रविवार को भक्तों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई। जिसमें प्रेमानंद महाराज सुबह के वक्त अपने आश्रम से बाहर तो निकले और भक्तों को दर्शन दिए। लोगों ने उनके देखते ही प्रणाम किया और राधा नाम का जयकारा लगाया।
संत प्रेमानंद महाराज ने सभी का अभिवादन स्वीकारा। संत के आने से पहले ही लोग उनके आश्रम से लेकर परिक्रमा मार्ग तक सडक़ के दोनों ओर खड़े हो गए थे। संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पिछले दिनों श्री राधेहित केलिकुंज आश्रम की ओर से यह पत्र सोशल मीडिया पर जारी किया गया था कि उनके स्वास्थ्य कारणों के कारण पदयात्रा कुछ दिन स्थगित रहेगी, लेकिन इस दौरान एकांतिक वार्तालाप जारी रही।
प्रेमानंद महाराज जी ने भक्तों को दिये दर्शन, राधा रानी के जयकारों से गूंज उठा वातावरण
