लघु अपराधिक 4860 एवं एनआई एक्ट के 7 मामले अब तक चिन्हित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लघु अपराधिक एवं धारा 138 एनआईएक्ट मामलों संबंधित विशेष लोक अदालत के संबंध में तैयारी बैठक जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के निर्देशन में अपर जिला जज सचिव द्वारा विश्राम कक्ष में सम्पन्न हुई। संचालन अपर जिला जज सचिव ने किया। तैयारी बैठक में लघु अपराधिक एवं धारा 138 एनआईएक्ट मामलों संबंधित अधिक से अधिक मामलों को विशेष लोक अदालत के चिन्हित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा चिन्हित मामलों को प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिया गया। अब तक धारा 138 एनआई एक्ट के सात मामले चिन्हित व लघु अपराधिक मामले अब तक 4860 मामलों को चिन्हित किया जा चुका है। बैठक में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ज्ञानेन्द्र कुमार व अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट नीलम सरोज, सिविल जज प्रीती माला चतुर्वेदी, सिविल जज साक्षी मिश्रा आदि न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विशेष लोक अदालत की तैयारी बैठक सम्पन्न
