फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 9 अपै्रल से शुरु होने वाली श्रीमद भागवत कथा को लेकर रामा पैलेस में बैठक का आयोजन हुआ। व्यास के रुप में श्रीधाम वृदावन से साध्वी आर्या पंडित आकर कथा में प्रवचन करेगी। श्रीराधा बल्लभ धर्मार्थ सेवा समिति के द्वारा नौ अपै्रल से १५ अपै्रल तक दोपहर ३ बजे से शाम ७ बजे तक कथा सम्पन्न होगी। साध्वी आर्या पंडित अपने मुखार बिन्दु से कथा सम्पन्न करायेगी। कथा व्यवस्था को लेकर अनमोल दीक्षित ने व्यवस्था की रुपरेखा बनायी और बैठक का आयोजन हुआ। नेकपुर हॉण्डा एजेंसी के पीछे ग्राउंड में श्रीमद् भागवत कथा आयोजित होगी। ९ अपै्रल को ही कलश यात्रा निकलेगी। सभी ने कथा को लेकर अपने विचार रखे। इस मौके पर ठाकुर वीरेन्द्र सिंह राठौर, भूपेन्द्र सिंह, अनिल प्रताप सिंह, सुरेन्द्र पाण्डेय, ठकुरी पाण्डेय, मनोज मिश्रा, डा0 बृजभूषण सिंह, अरविन्द दीक्षित, बृजेश परिहार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
श्रीमद् भागवत कथा को लेकर तैयारी बैठक सम्पन्न
