
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोक कलाओं को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की ग्रीष्मकालीन कार्यशाला सरस्वती शिशु मंदिर सेनापति में होगी। जिसकी तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। मंगलवार को कार्यशाला संयोजक व अन्य पदाधिकारियों ने सरस्वती शिशु मंदिर में बैठकर तैयारियों की समीक्षा की व कार्यशाला के लिए तैयार किये गये कक्षों का निरीक्षण किया। कार्यशाला संयोजक साधना श्रीवास्तव ने बताया कि पंजीकरण का कार्य चल रहा है। एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट, संगम स्टूडियो, नयन फोटो प्रिंट और सरस्वती शिशु मंदिर में सुबह ८ बजे से लेकर १० बजे तक बच्चों का पंजीकरण कराया जा सकता है। संस्कार भारती के अध्यक्ष डॉ0 नवनीत गुप्ता व सचिव दिलीप कश्यप कलमकार ने बताया कि कार्यशाला में कत्थक, मेहंदी, सौंयर्दकाला, चित्रकला, लोकनृत्य, हस्तकला, डिजाइनजर सिलाई व अन्य कई विधाओं का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस वर्ष रंगोली का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि १८ मई को सुबह कार्यशाला शुरु होगी व ३१ मई को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जायेगा। अध्यक्ष व सचिव ने बताया कि प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पाण्डेय समेत अन्य पदाधिकारियों का पूर्ण सहयोग कार्यशाला के लिए मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टियों का सद्पयोग करने के लिए बच्चों को संस्कार भारती की कार्यशाला में भेजकर उनके हुनर को तराशने का काम करें।
