-जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में हुई न्यायिक अधिकारियों की बैठक तो मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण परिसर आयोजित की गई प्री ट्रायल बैठक

अमिताभ श्रीवास्तव।
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पत्र के अनुपालन में आगामी 09 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के उद्देश्य को लेकर बुधवार को न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।यह बैठक जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष गौरव कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता तथा अपर जिला जज व प्राधिकरण सचिव शैलेंद्र सिंह यादव की देखरेख में जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में आयोजित की गयी।बैठक में जिले के विभिन्न न्यायालयों में लम्बित मुकदमों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराने तथा जनमानस को लाभ प्राप्त कराने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।बैठक में अपर जिला जज प्रथम/प्रभारी जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार दुबे ने सभी न्यायिक अधिकारियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद आपसी सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराने के लिए निर्देशित किया।बैठक में राकेश कुमार विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट,अभिषेक कुमार बागडिया अपर जिला जज पाक्सो प्रथम, मोहिन्दर कुमार अपर जिला जज षष्टम/ई.सी एक्ट,श्रीमती नूरी अंसार अपर जिला जज पाक्सो एक्ट,प्रेम प्रकाश अपर जिला जज,बृजेश कुमार सिंह अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत,अनिल कुमार वर्मा अपर जिला जज सप्तम,अमर सिंह अपर जिला जज,यशपाल अपर जिला जज एफटीसी प्रथम,कुलदीप सिंह अपर जिला जज,प्रशान्त शुक्ला लघुवाद न्यायाधीश,प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,आमिर सुहेल, सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।इसी क्रम में मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण परिसर में सभी बीमा कम्पनियों,उ०प्र० राज्य परिवहन निगम के अधिकारियों व अधिवक्ताओं के साथ प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी।बैठक में कुछ वादों में प्रतिकर पर सुलहवार्ता की सहमति की संभावना बन रही है।यह बैठक सत्यदेव गुप्ता,पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।बैठक में अधिवक्ता सोमनाथ त्रिपाठी यूनाईटेड इण्डिया इंश्योरेंस कम्पनी,जगत पाल यादव अधिवक्ता यूपीएसआरटीसी, ऱाधारमण सिंह,प्रतीक श्रीवास्तव, पीयूष रंजन,कुमुदेश शास्त्री, वी०एन० सिंह व अशोक कुमार दूबे आदि उपस्थित रहे।अगली प्री-ट्रायल बैठक 07 व 08 दिसंबर को आहूत की जायेगी।
प्राधिकरण सचिव श्री यादव ने बताया कि आगामी 09 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी प्रकार के मामलें जैसे प्री-लिटिगेशन मामले,विद्युत मामले,बैंक ऋण मामले तथा न्यायालय में लम्बित मामले को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराकर बहुमूल्य समय एवं आर्थिक नुकसानी से बचा जा सकता है।
