कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज ब्लाक कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कमालगंज खण्ड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत बुधवार प्रात: 10 बजे विकास खण्ड कार्यालय परिसर में कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समस्त सम्मानित ग्राम प्रधान अपने आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ समय पर कैम्प में उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करें।
