लोकतंत्र को अथक प्रयास से मजबूत करें: राजकुमार

छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य ने दिलायी शपथ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
ब्लाक स्काउट मास्टर द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरुकता अभियान के तहत तूफानी रफ्तार दी गई। डीएवी इंटर कालेज में मतदाता जागरुकता की अलख जगायी गई। प्रधानाचार्य प्रमोद गंगवार के साथ स्वीप कोआर्डिनेटर राजकुमार ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए युवाओं को आगे आने की बात कही। उन्होंने कहा कि मतदान से पहले स्वयं मत डालने के अधिकारी बनना जरुरी है। उसके लिए १८ वर्ष के साथ वोटर आईडी बनवाना अतिआवश्यक है। जो नव युवक युवतियां २५ जनवरी २०२४ तक अपनी आयु १८ वर्ष पूर्ण कर चुके है वह ३ दिसम्बर रविवार को अपने बूथ पर जाकर फार्म-६ भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करें। प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को मतदाता जागरुकता की शपथ दिलायी। इस मौके पर संजीत कुमार गंगवार, सुनील मौर्य, नेहा भारद्वाज, अभिनय कुमार, डा0 संजीव सिंह, शुभदीप मुखर्जी, अनिल कुमार सरोज, अतुल कुमार श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे। स्काउट मास्टर राजकुमार ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को सभी लोग अपने अथक प्रयास से मजबूत करें, जिससे देश सशक्त बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *