
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एनसीसी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आर0पी0 इंटर कॉलेज कमालगंज के प्रधानाचार्य अपने विद्यालय स्टाफ , एनसीसी कैडेट्स तथा छात्र-छात्राओं के साथ हरीतिमा महोत्सव के तहत वृक्षारोपण किया। एनसीसी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर डीजी एनसीसी के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश में एनसीसी कैडेट द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रधानाचार्य कैप्टन बलविंदर सिंह ने स्टाफ तथा एनसीसी कैडेट के साथ छायादार वृक्ष, फलदार वृक्ष का रोपण किया। प्रधानाचार्य कैप्टन बलविंदर सिंह ने सभी एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राओं को निर्देशित करते हुए कहा पर्यावरण सुरक्षित रखना हमारा प्रथम दायित्व है। वृक्ष अगर पृथ्वी पर हैं तो जल की कमी नहीं रहेगी। संपूर्ण मात्रा में ऑक्सीजन मिलती रहेगी। पर्यावरण प्रदूषित होने पर ओजोन लेयर कमजोर हो रही है जिसके कारण प्रतिदिन सूर्य का ताप बढ़ रहा है। जिसके आने वाले समय में भयंकर परिणाम देखने को मिलेंगे। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट को शपथ भी दिलाई गई।
