मांगों को लेकर प्रधानाचार्य परिषद ने डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रधानाचार्य परिषद ने जनपद की समस्याओं को लेकर १८ सूत्रीय ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के प्रांगण में धरना दिया गया। सभी ने १८ सूत्रीय मांगों को लेकर विचार व्यक्त किये। ज्ञापन में दर्शाया सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में अद्ययन कार्यरत समस्त तदर्थ प्रधानाचार्य जो सरकार से प्रथानाचार्य पद का वेतन पा रहे हैं और योग्यतायें पूर्ण है, उनका भी विनियमितीकरण किया जाये। साथ ही कार्यवाहक प्रधानाचार्य जो प्रधानाचार्य पद का वेतन नहीं पा रहे हैं, उन्हें समान कार्य समान वेतन के तहत प्रधानाचार्य पद का वेतन अनुमन्य किया जाये। शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में बनी कमेटी के द्वारा शुल्क वृद्धि हेतु सर्वसम्मत से शासन के आधार पर विद्यालयों शुल्क संशोधन जारी किया जाये।
चयन बोर्ड की धारा 21, 18 एवं 12 को चयन बोर्ड में सम्मिलित कराया जाये और प्रावधानिक किया जाये। शासन द्वारा ग्रीष्मावकाश, रविवार या अवकाश के दिनों में प्रशिक्षण आदि में विद्यालयों को खोले जाने की स्थिति में अर्जित अवकाश प्रदान किया जाये। आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त कर विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति पूर्व की भांति अधिकार प्रदान किया जाये। सरकारी कर्मचारियों की भांति प्रधानाचार्यों को भी नि:शुल्क चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाये। माध्यमिक विद्यालयों के विद्युत बिल किसानों की भांति माफ किये जायें। माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अन्य शैक्षिक संवर्गों की भांति त्रिस्तरीय वेतनमान स्वीकृत किया जाये। कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों की गृह परीक्षा, वार्षिक परीक्षा, प्रगति पत्र आदि के व्यय की व्यवस्था की जाये। अभिलेखों के रख-रखाव एवं पत्र व्यवहार के लिये प्रधानाचार्यों को उत्तरदायी बनाते हुये उन्हें विद्यालय प्रबन्ध समिति में पदेन सचिव का स्थान दिया जाये और पुरानी पेंशन बहाल की जाये। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डा0 संदीप चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला महामंत्री डा0 बृजभूषण सिंह, संतोष कुमार त्रिपाठी, सुमन त्रिपाठी, इंदू मिश्रा, डा0 अनिल मिश्रा, धनंजय सिंह, मुन्नू सिंह तोमर, डा0 विनीत चौहान, प्रभात यादव, राममुरारी शुक्ला, राघवेन्द्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, गिरिजा शंकर, विश्वमोहिनी पाण्डेय, डा0 नीतू मसीह, त्रिलोकी नाथ, अमित सोमवंशी, आशुतोष गंगवार, अमित कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता डा0 संदीप चतुर्वेदी ने की। संचालन डा0 बृजभूषण सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *