डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस
सपा जिलाध्यक्ष समेत कई सपाइयों ने पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ग्राम प्रधान पति प्रधान संघ अध्यक्ष के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र से काफी संख्या में लोग अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे। सूचना मिलते ही पहुंचे डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया तथा मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम प्रधान सुनीता देवी के पति समाजसेवी संजीव यादव की बीती रात उपचार के दौरान मौत हो गयी। सुबह होते ही जैसे ही यह समाचार आसपास के लोगों को मिला, तो वह प्रधान संघ अध्यक्ष के घर की ओर दौड़ पड़े और घर पहुंचकर मृत शरीर के अंतिम दर्शन कर ईश्वर से आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान हर किसी की आंख नम दी। सूचना पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने पीडि़त परिवार को ढांढस बंधाया तथा मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान गंगा घाट पर मृतक मृतक के भाई राजीव यादव तथा अन्य परिजन डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव से मिलकर फूट-फूटकर रोने लगे। डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव की भी आंखें नम हो गई और उन्होंने राजीव यादव सहित पूरे परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह तो प्रकृति का नियम है, जो आया है उसको एक दिन अवश्य जाना पड़ता है। इस समय आप सभी को हिम्मत से काम लेना चाहिए और आगे के कार्य को अंजाम देना चाहिए। यहीं पर मनुष्य की नहीं चलती है। गंगा तट पर समाजवादी नेताओं का जमावड़ा रहा। जिसमें जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, राम प्रकाश यादव कल्लू, कायमगंज के पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, इलियास मंसूरी, सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी सहित विकास खंड क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान तथा अन्य पार्टियों के भी नेता, चाहने वाले व शुभचिंतक मौजूद रहे।
प्रधान पति व प्रधान संघ के अध्यक्ष की उपचार के दौरान मौत
