नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिजौरी में भूमि प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें ग्राम प्रधान व लेखपाल ने पट्टों के आवंटन की कार्यवाही की। नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिजौरी में ग्राम प्रधान सावित्री देवी तथा लेखपाल अनिल कुमार के द्वारा भूमि प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भूमि प्रबंधन समिति द्वारा पड़ी ग्राम समाज की भूमि के पट्टों के आवंटन की कार्रवाई की गई। वहीं ग्राम प्रधान सावित्री देवी ने बताया की भूमि प्रबंधन के द्वारा भूमिहीन लोगों को पट्टों का आवंटन/जमीन का आवंटन किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान सावित्री देवी, लेखपाल अनिल कुमार सहित गांव के काफी लोग मौजूद रहे। ——————————
