बाल्मीकि जयंती पर नगर पालिका परिषद कायमगंज में हुआ कार्यक्रम

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद कायमगंज में अध्यक्ष डॉ0 शरद गंगवार एवं अधिशासी अधिकारी डॉ0 लव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में बाल्मीकि जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महर्षि वाल्मीकि से जुड़ी कई दिलचस्प कहानियां प्रचलित हैं। ऐसा कहा जाता है कि उनका असली नाम रत्नाकर था और वे पहले एक डाकू थे। एक बार उनकी मुलाकात नारद मुनि से हुई। जिन्होंने उनसे पूछा क्या तुम्हारे द्वारा किए गए पापों का परिणाम तुम्हारे परिवार को भुगतना पड़ेगा। जब रत्नाकर ने यह प्रश्न अपने परिवार से पूछा, तो कोई भी जिम्मेदारी स्वीकार करने को तैयार नहीं हुआ। इस बात से उनका मन बदल गया और उन्होंने पाप छोडक़र कठोर तपस्या करना शुरू कर दिया। तपस्या के बाद उन्हें ब्रह्मदेव का दर्शन हुआ। जिन्होंने उन्हें भगवान श्रीराम के जीवन पर ग्रंथ लिखने का आदेश दिया। इसके बाद उन्होंने रामायण की रचना की और वे दुनिया के पहले कवि के रूप में प्रसिद्ध हुए। कहा यह भी जाता है कि जब भगवान श्रीराम ने माता सीता को वनवास भेजा तब महर्षि वाल्मीकि ने उन्हें अपने आश्रम में शरण दी थी। इसी आश्रम में लव और कुश का जन्म हुआ और उन्होंने यहीं पर शिक्षा तथा युद्ध.कला का ज्ञान प्राप्त किया। कार्यक्रम में राजस्व निरीक्षक अंशुमान, आनंद शुक्ला, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार, आजाद, विजय कुमार, निखिल कुमार नगर पालिका के इत्यादि कर्मचारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *