विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

योजना का उद्देश्य गरीबों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
बुधवार को बढ़पुर विकास खंड के ग्राम बाग लकूला में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंची। जहां पर कार्यक्रम से संबंधित अधिकारियों ने जन समस्याओं का निराकरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने उपस्थित जनता को संबोधित किया एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा के इस अभियान में गरीब का कल्याण करना मुख्य उद्देश्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। ग्राम स्तर पर कोई भी व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे इसके लिए सरकार और संगठन के प्रयास से प्रत्येक जनता तक पहुंचाने की व्यवस्था इस अभियान के माध्यम से हुई है। आम जनमानस तक पहुंचकर सरकारी योजनाएं जिसमें उज्जवला योजना, किसान बीमा योजना, हर घर नल योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान कार्ड योजना जैसी विभिन्न योजनाओं का लाभ वंचित लाभार्थी को पहुंचाया जा रहा है। कोई भी लाभार्थी वंचित न रह सके इसके लिए नीचे तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित करने का संकल्प लिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा केंद्र व राज्य सरकार गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। जब देश के आम जनमानस का विकास होगा तभी भारत विकसित होगा। सरकार के प्रयासों से देश की आधी आबादी को सशक्त करने का कार्य किया जा रहा है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। 2027 तक भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शुमार करने के लिए निरंतर प्रयास जारी है। 26 जनवरी 2024 तक यह कार्यक्रम जारी रहेगा। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्याम तिवारी, खंड विकास अधिकारी बलराम सिंह, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *