उत्तर प्रदेश के 22 पीपीएस अधिकारियों को बुधवार को आईपीएस में पदोन्नति मिली। राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद गृह मंत्रालय ने पदोन्नति का आदेश जारी किया था। सभी अधिकारियों को उनकी वर्तमान तैनाती स्थलों पर ही पदोन्नत किया गया है। इनमें चिरंजीव नाथ सिन्हा और रश्मि रानी पति-पत्नी भी शामिल हैं।
लखनऊ. उत्तर प्रदेश प्रांतीय पुलिस सर्विस (PPS) के 22 अफसर प्रमोट होकर आईपीएस बन गए हैं. इनमें पति पत्नी भी शामिल हैं, जिन्हें एक साथ प्रमोशन मिला है. सभी को उनके मौजदा तैनाती स्थल पर ही प्रमोट कर नियुक्ति दी गई है. बता दें कि 18 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रमोशन का लिस्ट जारी किया गया था, प्रदेश सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक, बजरंगबली, दिनेश यादव, समीर सौरभ, मोहम्मद इरफान अंसारी, अजय प्रताप, नेपाल सिंह, कमलेश बहादुर, राकेश कुमार सिंह, लाल भरत कुमार पाल, रश्मि रानी, अनिल कुमार यादव, लक्ष्मी निवास मिश्रा, राजेश कुमार, चिरंजीव नाथ सिन्हा, विश्वजीत श्रीवास्तव, मनोज कुमार अवस्थी, अमृता मिश्रा, रोहित मिश्रा, शिवराम यादव, अशोक कुमार, दीपेंद्र नाथ चौधरी और मायाराम प्रमोट होकर आईपीएस बने हैं.
